Thursday, February 7, 2019

एफडी पर 0.5% बढ़ सकती है ब्याज दर, बैंकों को अगले साल तक 25 लाख करोड़ रु की जरूरत

क्रिसिल का अनुमान है कि बैंकों को मार्च 2020 तक 25 लाख करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी। इसमें से 19-20 लाख रुपए डिपॉजिट से जुटाने पड़ेंगे।  बाकी 5-6 लाख करोड़ रुपए एसएलआर कम होने से मिल जाएंगे। बैंकों को कुल जमा राशि का एक हिस्सा सरकारी बॉन्ड और सोने में निवेश करना पड़ता है, जिसे एसएलआर कहते हैं।

रिजर्व बैंक ने मार्च 2020 तक एसएलआर को 18% पर लाने की बात कही है। अभी यह 19.25% है। एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एफडी पर ब्याज दरों में कमी आने से पिछले कुछ वर्षों में लोगों का इसके प्रति रुझान कम हुआ है।

अन्य फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स की तुलना में एफडी में कम ग्रोथ देखने को मिली है। एसएलआर के बारे में क्रिसिल का मानना है कि बैंकों ने अभी 19.5% की तय सीमा से 8% ज्यादा रकम इसमें निवेश कर रखा है। आगे वे इसे घटाकर 4% पर ला सकते हैं।

निजी बैंक 0.5% तक ज्यादा ब्याज दे रहे
हाल के वर्षों में बैंकों में औसतन 7 लाख करोड़ रुपए जमा होते रहे हैं। बैंकों को इस साल तीन गुना ज्यादा जमा की जरूरत होगी। इसके लिए जरूरी होगा कि बैंक एफडी पर ब्याज में इजाफा करें।

नए जमा का 60% हिस्सा निजी बैंकों को मिलेगा
डिपॉजिट की होड़ में मजबूत निजी बैंक आगे रहेंगे। नई जमा का 60% हिस्सा इन्हें मिलेगा। अभी जमा का 30% हिस्सा निजी बैंकों में ही है। पिछले 5 वर्षों में निजी बैंकों का डिपॉजिट 7% की दर से बढ़ा है।

शेयर बाजार अस्थिर, लोग एफडी करेंगे
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए संभावना है कि लोग घरेलू बचत को बैंक एफडी में लगाएंगे। पिछले कुछ महीनों में डिपॉजिट पर ब्याज की दरें 0.40% से 0.60% तक बढ़ चुकी हैं।

मार्क जकरबर्ग (34) की बहन रैंडी जकरबर्ग (36) ने फेसबुक की नौकरी इसलिए छोड़ दी थी क्योंकि उन्हें कंपनी में महिलाओं की कमी अखरती थी। शुरुआती दौर में कंपनी के ज्यादातर सेक्शन में उनके अलावा कोई और महिला नहीं थी। रैंडी को यह पसंद नहीं था। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह बात कही।

रैंडी ने बताया कि शुरुआत में फेसबुक में 50 कर्मचारी थे। उस वक्त टेक इंडस्ट्री में महिलाओं का शामिल होना मुश्किल था। लेकिन, मैं ऐसा माहौल चाहती थी जहां महिलाओं की भागीदारी ज्यादा हो। यह समझ से परे है कि 15 साल बाद भी स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। 4 फरवरी को फेसबुक के 15 साल पूरे हो गए हैं।

रैंडी का कहना है कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में पुरुषों का दबदबा है और महिलाएं लगातार हाशिए पर बनी हुई हैं। सिलिकॉन वैली में महिलाओं की भूमिका मुझे हमेशा मुश्किल लगती है।

अपनी इसी सोच की वजह से मुझे महसूस हुआ कि सिलिकॉन वैली से बाहर निकलने की जरूरत है। मुझे इस बात को समझना जरूरी लगा कि दम घोंटने वाले माहौल में हम महिलाओं को कहां खोते जा रहे हैं। रैंडी का कहना है कि फेसबुक उनके भाई का विजन है। यह उसकी कंपनी है। मैं अपने लिए कुछ नया करना चाहती हूं।

No comments:

Post a Comment

俄已进行300多万人次病毒检测 疫情夏季或减轻

  中新网4月27日电 据俄罗斯卫星网27日报道 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情...